कौशाम्बी, अप्रैल 17 -- मंझनपुर। अखिल भारतीय दर्जी महासभा कौशाम्बी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ व सम्मान समारोह गुरुवार को मुख्यालय मंझनपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक दर्जी रहे। दीपक दर्जी ने कहा कि समाज आगे बढ़े, इसके लिए पदाधिकारियों को पूरी तन्मयता के साथ कार्य करना होगा। समस्याओं का निराकरण तभी होगा, जब निरंतर कार्य किया जाएगा। आपसी सहयोग और सामंजस्य से समाज को आगे बढ़ाना है। समारोह में जिलाध्यक्ष पंकज कुमार दर्जी, उपाध्यक्ष मिथलेश दर्जी, महासचिव रामू दर्जी, सचिव मूलचंद्र दर्जी, जिला संरक्षक छेदीलाल दर्जी, जिला सचिव दुर्गा प्रसाद दर्जी, जिला उपाध्यक्ष विकास नामदेव, सिराथू तहसील अध्यक्ष मिथलेश कुमार, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार दर्जी, जिला सचिव बृजेश कुमार दर्जी, जिला मीडिया प्रभारी अनिल कुमार ना...