गढ़वा, अक्टूबर 4 -- रंका, प्रतिनिधि। रंका कला और सोनदाग पंचायत में सबकी योजना सबका विकास अभियान के अंतर्गत विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि कमेश कुमार व जहिर अंसारी उपस्थित रहे। उन्होंने पंचायतों को पीएआई के अंतर्गत आने वाले 9 विषयगत थीमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह भी बताया कि पंचायत आकलन सूचकांक का स्कोर कैसे बेहतर किया जा सकता है। बैठक में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। अगले नाइट ब्लड सर्वे और एमडीए राउंड पर विशेष जोर दिया गया। रंका पंचायत के मुखिया रंजीत सोनी के सहयोग से रात्रि चौपाल आयोजित करने की रणनीति बनाई गई ताकि अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंच सके। साथ ही ग्रामीणों को मुफ्त हाइड्रोसील ऑपरेशन की सुविधा को लेकर भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.