चतरा, फरवरी 1 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किए जाने के बाद चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह ने इसे आम आदमी की जरूरतों और समाज के हर वर्ग के विकास की दृष्टि से बेहद सकारात्मक और समावेशी बताया। सांसद श्री सिंह ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि सीधे आम लोगों की जिंदगी से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि इसमें गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, युवा और महिलाओं को केंद्र में रखा गया है, जिससे देश के हर हिस्से में समग्र विकास को बढ़ावा मिलेगा। सांसद ने विशेष रूप से बताया कि महंगाई पर नियंत्रण और आम नागरिकों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए खाद्य सामग्री, दवाइयां, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और सस्ता बनाने पर जोर दिया गया है। स्वास्थ्य क्षेत्र में कैंस...