औरंगाबाद, फरवरी 13 -- शुक्रवार को डीएम ने सुनी शिकायतें, समाधान के दिए गए निर्देश फोटो- 13 फरवरी एयूआर 66 कैप्शन- शुक्रवार को डीएम के जनता दरबार में उपस्थित ग्रामीण औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में 75 मामले सुने गए। औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा ने शिकायतों पर सुनवाई करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता दरबार में भूमि विवाद के मामले सर्वाधित थे। इसमें भूमि मापी, दखल कब्जा नहीं मिलने, रसीद नहीं कटने और दाखिल खारिज नहीं होने की शिकायतें की गई। इसके अलावा योजना में गड़बड़ी, गलत तरीके से केस कर परेशान करने के मामले भी सुनवाई हुई। सात निश्चय-3 के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। डीएम ने प्रत्येक परिवाद पर संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्राप्त परिवादों क...