उन्नाव, फरवरी 11 -- बिछिया। क्षेत्र के तौरा गांव मे संचालित 50 शैय्या का आयुष चिकित्सालय सफेद हाथी साबित हो रहा है। यहां की स्वास्थ्य सुविधा सिर्फ एक फार्मासिस्ट पर टिकी हुई है। ऐसे में मरीज निजी क्लीनिकों की दौड़भाग करने को मजबूर हैं। बिछिया ब्लॉक के तौरा गांव में आठ करोड़ की लागत से 50 शैय्या आयुष चिकित्सालय का र्निमाण किया गया था। अस्पताल की इमारत बनने के बाद क्षेत्रीय लोगों में नेचुरोपैथी, होम्योपैथी, आयुष पंचकर्म, क्षार सूत्र, योगा समेत अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ होने की उम्मीद जगी थी। इसके लिए यहां चिकित्साधीक्षक आशा वर्मा, डॉ. अल्का दीक्षित समेत दो यूनानी व होम्योपैथी चिकित्सकों की तैनाती है। हालांकि अधिकांश समय यह चिकित्सक मौके से नदारद रहते हैं। इससे यहां तैनात फार्मासिस्ट की मरीजों को उपचार देने को मजबूर हैं। क्षेत्र के रामू, रा...