रिषिकेष, जनवरी 16 -- डोईवाला में कृषि विभाग का बीज शोधन केंद्र बदहाल है। केंद्र में पिछले कई सालों से ताला बंद है। लाखों रुपए की लागत से बने इस केंद्र में लगी आधुनिक मशीनें धूल फांक रही हैं। परेशान किसानों ने बीज शोधन केंद्र को जल्द चालू करने की मांग उठाई है। डोईवाला में में कृषि विभाग का बीज शोधन केंद्र के बंद होने से क्षेत्र के किसानों को उन्नत और शोधित बीज के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों या निजी दुकानों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। बीज शोधन केंद्र के भवन में स्थापित लाखों की मशीनें रखरखाव के अभाव में खराब हो रही हैं। किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज नहीं मिल पा रहा है। कृषक फेडरेशन डोईवाला के अध्यक्ष और पूर्व प्रधान उमेद बोरा ने विभाग की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी एसी कमरों में बैठकर योजनाएं तैया...