मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- औराई। नयागांव पंचायत के डाक बंगला चौक से सफेद बालू लोड दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की गई है। मामले को लेकर खनन निरीक्षक हरिओम ओझा ने औराई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानेदार राजा सिंह एवं खनन विभाग के दानिश आलम ने बताया कि सूचना पर छापेमारी की गई, जहां से बालू लदी दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की गई है। ट्रैक्टर की व्यावसायिक परमिट नहीं है। थानेदार ने बताया कि बांध के अंदर मिट्टी या बालू खनन करने वाले माफिया बख्शे नहीं जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...