हाजीपुर, फरवरी 19 -- लालगंज,संवाद सूत्र। बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर खनिज विकास पदाधिकारी वीणा तांती ने लालगंज थाना क्षेत्र के बसंता जहानाबाद घाट के समीप से सफेद बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा और ट्रैक्टर को जप्त कर लिया। इस दौरान ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा। पुलिस के आने की भनक लगते ही ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ कर भाग निकला। जिसके बाद पुलिस के द्वारा ट्रैक्टर को जब्त कर लालगंज थाना लाया गया। ट्रैक्टर पर 1 लाख 9 हजार रुपया जुर्माना करते हुए उस पर प्राथमिकी दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...