देवघर, मार्च 23 -- देवघर। साइबर क्राइम के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस की निष्कलंक छवि पर सवाल उठ रहे हैं। इन दिनों चर्चा है कि साइबर क्राइम के आरोप में गिरफ्तार आरोपी सफेदपोशों की पैरवी पर छुड़ाए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां आरोपियों का संबंध उच्च पदस्थ या प्रभावशाली लोगों से होने के कारण उन्हें साइबर थाना से छोड़ दिया जा रहा है, जबकि उनके पास से जब्त किए गए मोबाइलों में साइबर क्राइम से जुड़े ठोस सबूत मिले हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, साइबर क्राइम के मामलों में आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से उनके अपराध से जुड़ी जानकारी प्राप्त होती है, लेकिन आरोपी के प्रभावशाली सफेदपोश समर्थकों द्वारा दबाव डालने के बाद पुलिस आरोपी को छोड़ दिया जा जाता है। इस स्थिति ने पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.