उन्नाव, फरवरी 21 -- सफीपुर। क्षेत्र में प्राथमिक शिक्षक संघ की कार्यसमिति की बैठक बीआरसी केंद्र अटवा में आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे और महामंत्री गजेंद्र वर्मा की उपस्थिति रही। इस दौरान संजय सिंह चौहान को प्राथमिक शिक्षक संघ का ब्लॉक अध्यक्ष घोषित किया गया। बैठक में संगठन की गतिविधियों, शिक्षकों की समस्याओं और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश द्विवेदी, कयामुद्दीन, संगठन मंत्री सुनील यादव, तहसील प्रभारी जगदीश शुक्ला, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...