उन्नाव, फरवरी 13 -- परियर। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के परियर गंगा तट जाने वाले मार्ग पर गुरुवार रात कार और बाइक की टक्कर में 50 वर्षीय सुरेंद्र की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह शव और क्षतिग्रस्त बाइक मिलने पर परिजन ने पुलिस में तहरीर देकर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। परियर गांव के रहने वाले सुरेंद्र पुत्र बउआ गुरुवार रात शुक्लागंज जाने के लिए घर से निकले थे। थोड़ी देर बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया, जिससे परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। शुक्रवार सुबह गंगा तट जाने वाली सड़क पर उनकी क्षतिग्रस्त बाइक और शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान सुरेंद्र के रूप में की। सफीपुर थाना प्रभारी एस.एन. तिवारी और चौकी प्रभारी अनिल राजपूत मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.