उन्नाव, दिसम्बर 18 -- उन्नाव। डीएम की अध्यक्षता में सफीपुर में 20 दिसंबर को जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा। सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक जिले की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। बांगरमऊ में सीडीओ, हसनगंज में अपर जिलाधिकारी (वि/रा), पुरवा में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), बीघापुर व सदर में संबंधित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...