मुंगेर, जनवरी 7 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। सोमवार की शाम जमालपुर मुंगेर रेलखंड के बीच सफियासराय स्थित एलसी गेट नंबर 1ए/ई में वाहन से टक्कर के बाद जमालपुर आरपीएफ यार्ड पुलिस ने रेलवे एक्ट के तहत कांड संख्या 10/26 दर्ज कर जहां वाहन जब्त किया, वहीं वाहन चालक, वाहन स्वामी अन्य तीन की खोजबीन शुरू कर दी है। वहीं क्षतिग्रस्त एलसी गेट 1ए/ई की स्लाडिंग बुम को रातभर मरम्मत कार्य किया गया और मंगलवार की सुबह से एलसी गेट दुरुस्त कर परिचालन सामान्य किया जा सका। इधर, सूत्रों ने बताया कि सफेद रंग की क्रेटा वाहन संख्या बीआर 01 एफएम-1369 में चालक सहित तीन अन्य लोग सवार थे, और नशे में धूत थे। शाम ढलने और घने के कोहरे में उन्हे ना तो समपार फाटक दिखा और ना ही रेल पटरी। भागलपुर से पटना की ओर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए एलसी गेट का पहला स्लाडिंग बुम तोड़कर अंदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.