किशनगंज, जनवरी 26 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। असम सहित पुर्वोत्तर राज्यों से कोयले की तस्करी कर किशनगंज के रास्ते बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार जारी है। इस काले खेल में इंट्री माफिया, तस्कर और कई सफेदपोशों की मिलीभगत की चर्चा जोरों पर है। बताया जा रहा है कि गुवाहाटी समेत पुर्वोत्तर राज्यों के विभिन्न इलाकों से कोयले की खेप ट्रक और हाइवा में लादकर किशनगंज जिले के गलगलिया चेकपोस्ट के रास्ते बंगाल और अन्य क्षेत्रों तक पहुंचाई जा रही है। इस अवैध धंधे से हर महीने सरकारी राजस्व को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है, जबकि माफिया और तस्कर मोटी कमाई कर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार तस्करी के कोयले से लदे वाहनों को "सफा कोड" के सहारे गलगलिया चेकपोस्ट पार करवा कर निर्धारित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है। आलम यह है कि सरकारी आदेश में चेकपो...