साहिबगंज, मई 5 -- पतना। आदिवासी बुद्धिजीवी मंच (एबीएम) के केन्द्रीय अध्यक्ष तालझारी प्रखंड के वृन्दावन निवासी ग्राम प्रधान सफानियल बेसरा को पुनः बनाये जाने पर जिला के सदस्यों ने बधाई दी है। वहीं पतना प्रखंड के बेलाबाड़ी निवासी विक्टर मालतो को केन्द्रीय संयोजक व प्रमंडलीय संयोजक के रूप में रमेश हेम्ब्रम, राम कुमार पहाड़िया व बी हेम्ब्रम को को भी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। इनमें ग्राम प्रधान बेटका मुर्मू, संग्राम हेम्ब्रम, दीबु सोरेन, प्रधान मुर्मू, प्रमाणिक मुर्मू, जोसेफ सोरेन, अभिमेलेक मरांडी, मरकुश हेम्ब्रम व अन्य शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...