बुलंदशहर, जनवरी 7 -- बुलंदशहर। कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में सफाई और व्यवस्थाओं में लापरवाही पर बुधवार को प्राचार्य नाराज दिखीं। निरीक्षण के दौरान गंदगी और कार्य में शिथिलता पाए जाने पर उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों को फटकार लगाई और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। प्राचार्य डॉ. मनीषा जिंदल ने इमरजेंसी, ओपीडी समेत सभी वार्डों और विभागों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई व्यवस्था, मरीजों की सुविधाओं और दवाओं की उपलब्धता को परखा गया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक विभाग अपना स्टॉक रजिस्टर नियमित रूप से अपडेट रखे और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं देना कॉलेज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की लापरवाही पर प्राचार्य ने नाराजगी जताते हुए चेताव...