देहरादून, जनवरी 2 -- रुड़की। नव वर्ष के उपलक्ष में नगर निगम सभागार में समस्त पार्षदों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। या बैठक मेयर अनीता देवी अग्रवाल और मुख्य नगर आयुक्त राकेश चंद तिवारी के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस बैठक में सभी पार्षदों को डायरी और पेन देते हुए नगर निगम द्वारा नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान शहर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान तमाम पार्षदों ने सफाई व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी दर्ज की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...