सहारनपुर, फरवरी 10 -- लगातार बिगड़ रही सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। ग्राम पंचायतों में गंदगी, कूड़ा न उठने और नालियों की सफाई न होने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद लापरवाही के आरोप में पुंवारका विकास खंड के एडीओ पंचायत के वेतन पर रोक लगा दी गई है। जानकारी के अनुसार, कई ग्राम पंचायतों में निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब पाई गई। जगह-जगह कूड़े के ढेर, जाम नालियां और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी मिलने से ग्रामीणों में रोष था। शिकायतें उच्च अधिकारियों तक पहुंचने पर मामले की समीक्षा की गई, जिसमें एडीओ पंचायत द्वारा प्रभावी निगरानी न करने और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त न कराने की बात सामने आई। इस पर संबंधित अधिकारी को जिम्मेदार मानते हुए तत्काल प्रभाव से वेतन रोकने के आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही निर्देश दिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.