कन्नौज, नवम्बर 26 -- कन्नौज। नगर पालिका परिषद के वार्ड 11, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद कक्ष अंतर्गत आने वाला मोहल्ला ग्वाल मैदान इन दिनों अव्यवस्थाओं का केंद्र बना हुआ है। लगभग 250 घरों और करीब एक हजार की आबादी वाले इस घनी बस्ती में बुनियादी सुविधाओं का हाल दिनों-दिन बदतर होता जा रहा है। मोहल्ले की गलियों में जर्जर सड़कें, गंदगी से भरी नालियां और लंबे समय से बंद पड़ा हैंडपंप स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...