नोएडा, जनवरी 27 -- नोएडा। सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण के नए सीईओ कृष्णा करुणेश ने अधिकारियों के कामकाज में बड़े स्तर पर बदलाव किया। ओएसडी क्रांति शेखर और डीजीएम विजय रावल को सफाई व्यवस्था में खासतौर से लगाया गया है। ओएसडी को जल का भी जिम्मा दिया गया है। इन्हीं दोनों विभागों से संबंधित काम की लोग सबसे ज्यादा शिकायत करते हैं। सीईओ कृष्णा करुणेश ने सफाई के अलावा जल विभाग का प्रभारी अधिकारी भी ओएसडी क्रांति शेखर को बनाया गया है। ओएसडी दोनों विभाग में जीएम के ऊपर निगरानी करेंगे और सीईओ को रिपोर्ट देंगे। नए आदेश के तहत नए नोएडा में भी जमीन खरीदने से लेकर अन्य कामकाज का जिम्मा ओएसडी क्रांति शेखर को दिया गया है। सिविल में वर्क सर्किल-1 से का 5 का जिम्मा एसीईओ वंदना त्रिपाठी को दिया गया है। वंदना त्रिपाठी सिविल के अलावा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.