कानपुर, फरवरी 23 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निजीकरण किए जाने का संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति विरोध कर रही है। यह मसला बीते दिनों विधान परिषद सदस्य लालजी प्रसाद निर्मल ने विधानसभा में उठाया था। इस पर संघर्ष समिति ने विप सदस्य का स्वागत-सम्मान किया। संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति का कहना है कि नगर निगम क्षेत्र में आउटसोर्स सफाई कर्मचारी, कूड़ा कलेक्शन और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट भौंती प्लांट का निजीकरण किया जा रहा है। 24 फरवरी को टेंडर खोले जाने की तारीख तय है। सोमवार को लखनऊ में विधान परिषद सदस्य लालजी प्रसाद निर्मल से संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। विधान परिषद सदस्य का स्वागत और सम्मान करने के बाद ज्ञापन भी दिया। उन्होंने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि वह मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे। ...