अलीगढ़, जुलाई 29 -- अलीगढ़. वरिष्ठ संवाददाता। महानगर की सफाई व्यवस्था तीन श्रेणी में विभाजित होने के बाद भी दुरुस्त नहीं हो पा रही है। महानगर की सफाई व्यवस्था पहले से खराब हो चुकी है। मेयर व अफसरों के निरीक्षण में सच्चाई सामने आ रही है। मंगलवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने वार्ड 60 गांधी नगर व वार्ड 28 गंभीरपुरा का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर सुखमा संस पर पांच लाख व अर्बन एनवाइरोटेक पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया। सफाई निरीक्षक का रोका वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने वार्ड 60 व 28 का मंगलवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुखमा कंपनी के सुपरवाइजर पर बीट प्लान नहीं मिला। कर्मचारी बिना ड्रेस के काम करते मिले। सुखमा संस के दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी। वार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.