मुरादाबाद, फरवरी 15 -- संविदा कर्मचारियों के वेतन से अवैध कटौती को लेकर सफाईमित्रों में जबरदस्त गुस्सा है। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ नेता के नेता ओमी लाल वाल्मीकि व निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त से मुलाकात कर कंपनी के द्वारा की जा रही अवैध कटौती की जानकारी दी। उन्होंने भरोसा दिलाया की संविदा कर्मचारियों के वेतन से किसी भी प्रकार की कटौती नहीं की जाएगी। प्रतिनिधि मण्डल में नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मोहम्मद सुभान, महामंत्री मोहित चौहान, मुरारी शेषन समेत दर्जनों लोग रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...