देहरादून, जनवरी 14 -- देहरादून। नगर निगम के पशु चिकित्सा अनुभाग को बुधवार सुबह ड्रोन से सफाई व्यवस्था की निगरानी कर रही टीम से सूचना मिली कि सुभाषनगर क्लेमेनटाउन में एक मीट की दुकान के बाहर मुर्गी बाड़ा रखे होने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसमें सफाई मानकों के उल्लंघन की आशंका के बाद मौके पर टीम ने निरीक्षण किया। वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ वरुण अग्रवाल ने बताया कि खुले में मीट आदि प्रदर्शित करने और दुकान के बाहर बाड़ा रखने पर हाजी मकबूल मीट शॉप के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.