आगरा, जनवरी 12 -- नगर पालिका परिसर में रविवार को सफाई मजदूर संघ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नीरज बाल्मीक ने की। इस दौरान सर्व सम्मति से संगठन का विस्तार किया गया। अध्यक्ष राजकुमार उर्फ राजू बाल्मीकि, कार्यवाहक अध्यक्ष नीरज कुमार, महामंत्री सुखवीर बाल्मीकि, कोषाध्यक्ष मोरमुकुट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल बाल्मीक, उपाध्यक्ष सन्नो देवी, राधा देवी, संगठन मंत्री अनुराग बाल्मीकि, प्रचार मंत्री प्रीति, मीडिया प्रभारी पवन बाल्मीकि, संरक्षक रघुवीर प्रसाद बाल्मीकि चुने गए। सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। इस मौके पर सफाई मजदूर कर्मचारी संघ के सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.