लखनऊ, अप्रैल 24 -- 2018 बैच के आईएएस अधिकारी गौरव कुमार ने गुरुवार को नगर आयुक्त और स्मार्ट सिटी परियोजना के सीईओ की जिम्मेदारी संभाल ली। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने स्वच्छता और पारदर्शी प्रशासन को प्राथमिकता में रखने की बात कही। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि लखनऊ को स्वच्छता रैंकिंग में शीर्ष पर लाना लक्ष्य है। उन्होंने घर-घर से कूड़ा संग्रहण, सार्वजनिक स्थानों की नियमित सफाई और कचरा निस्तारण की तकनीकी व्यवस्था को सुधारने की बात कही। भ्रष्टाचार को लेकर उन्होंने जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करने की बात कही। कहा कि नगर निगम को एक जवाबदेह और जनोन्मुखी संस्था बनाया जाएगा। टैक्स वसूली प्रणाली को डिजिटल और पारदर्शी बनाया जाएगा। जलभराव की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि ड्रेनेज सिस्टम की मैपिंग और नियमित सफाई की व्यवस्था की जाएगी। नागरिकों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.