अलीगढ़, जनवरी 21 -- नुमाइश में हुए कार्यक्रम में घपले को लेकर ईओ की सख्त कार्रवाई अतरौली, संवाददाता। नगर पालिका परिषद ईओ ने एक शाम शहीदों के नाम हुए कार्यक्रम में शहीदों को कम कीमती और अपने पालिका सभासदों व कर्मियों को ऊंची कीमत के कबंल गिफ्ट वितरण किये जाने को मामले को ईओ ने गंभीरता से लेते हुए लिखित नोटिस इस कार्यक्रम के प्रभारी सफाई निरीक्षक ऋषिपाल सिंह यादव नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस का जवाब देने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। नोटिस के साथ पालिका एक्ट का हवाला देते हुए कहा है कि पालिका कर्मियों को पालिका एक्ट के तहत इसके अलावा आगे से होने वाले अन्य कार्यक्रमों में पालिका के आयोजक कर्मी मंच से बटने वाले गिफ्टों से दूर रहेंगे। इस संबध में कई कर्मियों का कहना है कि पालिका अधिकारियों की ओर से मिलने वाले आदेशों के तहत कंबलों की कीमत ...