जौनपुर, सितम्बर 6 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद के सफाईकर्मी के साथ दो युवकों ने गाली-गलौज और मारपीट कर लिया। इसको लेकर पालिका कर्मी शुक्रवार को सुबह से ही हड़ताल पर रहे। इससे नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित रही। हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी। इसके बाद सभी हड़ताल खत्म कर काम पर लौटे। नगर के नई आबादी निवासी फिरोज अहमद पुत्र कल्लू नगर पालिका परिषद में सफाई नायक पद पर कार्यरत हैं। वह गुरुवार की शाम नगर के अयोध्या मार्ग से अपने घर की ओर लौट रहे थे। उसी दौरान ऊसरा भादी निवासी सनी उर्फ आशीष यादव पुत्र बखेड़ू एक अज्ञात युवक के साथ उन्हें गालियां देते हुए मारने पीटने लगा। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। शुक्रवार की सुबह से ही पालिका कर्मी हड़ताल पर रहे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.