औरंगाबाद, जुलाई 11 -- अंबा, संवाद सूत्र। अंबा बाजार में शुक्रवार की शाम आपसी विवाद के कारण दो महिलाओं के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में उषा देवी नामक महिला घायल हो गई। घायल महिला ने बताया कि वह अपने घर में साफ-सफाई कर रही थीं। इस दौरान उनकी गोतनी वीडियो बना रही थी। उसने वीडियो बनाने से मना किया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। घटना के बाद परिजनों ने उषा को कुटुंबा रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...