आगरा, फरवरी 9 -- नगर पालिका के मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ने सोमवार को शहर के वार्ड नंबर 10 में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। कर्मचारियों की हाजिरी भी चेक की। इसमें तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिले हैं, जिनका एक दिन का वेतन काटा गया है। वहीं लापरवाही बरतने पर सफाई नायक का भी दो दिन का वेतन काटने की संस्तुति की है। मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ब्रह्मपाल सिंह ने वार्ड नंबर 10 में पहुंचकर तहसील रोड, मीट मार्केट, मोहल्ला नवाब में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मचारी की मौके पर हाजिरी भी चेक की गई। तथा सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। रजिस्टर में जब हाजिरी चेक की गई तो तीन कर्मचारी मौके पर अनुपस्थित मिले। जिनका एक दिन का वेतन रोका है। वहीं सफाई नायक का भी दो दिन का वेतन रोकने की संस्तुति की है...