मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। निगम के सफाई कर्मी के साथ मारपीट में नगर थाने में शनिवार को एफआईआर दर्ज की गई। पीड़िता की मां मंजू देवी ने थाने में आवेदन दिया था, जिसमें उन्होंने बताया है कि शुक्रवार की शाम चार बजे आरोपित हर्ष पटेल और आर्यन पटेल अपने दस अन्य साथियों के साथ आया और उनके पुत्र सत्यम मल्लिक के साथ मारपीट करने लगा। पुत्र से एक लाख रुपए रंगदारी भी मांगा। रंगदारी नहीं देने पर हत्या करने की धमकी थी। आरोपित के पास हथियार था। पुत्र को बचाने गई तो उसके और अन्य महिलाओं के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने आरोपित आर्यन पटेल को हिरासत में लिया है। देर रात तक उससे पूछताछ की जा रही थी। नगर थानेदार कमलेश कुमार ने बताया कि मामले में फरार आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...