लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 11 -- पसगवां ब्लाक के एक गांव में तैनात सफाई कर्मी की गंभीर बीमारी के कारण इलाज के दौरान हुई मौत के बाद सफाई कर्मचारी संघ ने मृतक की पत्नी को आर्थिक मदद की है। गांव चोरहा खुर्रम नगर में कार्यरत सुशील कुमार की कुछ माह पूर्व गंभीर बीमारी के कारण मौत हो गई थी। मृतक के इलाज में जमा पूंजी खर्च होने से परिजनो के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया। ऐसे में सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष राधेश राठौर के नेतृत्व में संघ ने 25 हजार दो सौ रुपए की राशि बीडीओ मोहित कौशिक व एडीओ पंचायत सतीश वर्मा की मौजूदगी में मृतक सुशील कुमार की पत्नी को सौंपी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...