उन्नाव, दिसम्बर 13 -- उन्नाव। सफाईकर्मियों से मारपीट के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने एससीएसटी समेत पांच धाराओं में तीन नामजद, दो अज्ञात के खिलाफ मुक़दमा दर्ज किया है। सदर कोतवाल ने बताया कि मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। वार्ड 19 के बनी औलिया बाबा दरगाह के निकट वार्ड के सफाई सुपरवाइजर प्रियांशू की निगरानी में सफाई के लिए तैनात आउटसोर्सिंग कर्मी कमलेश, राहुल सिल्ट हटाने का काम कर रहे थे, तभी मारपीट शुरू कर दी गई। राम नगर निवासी चालक सोनी लाल पुत्र छम्मी लाल ने सदर कोतवाली में तीन नामजद के खिलाफ तहरीर दी थी। हड़ताल की चेतावनी देते हुए काम न करने की बात कही तो पुलिस प्रशासन भी एक्टिव हुआ। तालिब सराय के रहने वाले असरफ, जुनैद, फैजी पुत्र शकील व दो अन्य व्यक्ति के खिलाफ मारपीट, एससीएसटी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

हि...