देहरादून, फरवरी 4 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में सफाई कार्य कर रहे कर्मचारियों के साथ बदसलूकी और बीच-बचाव करने आए पार्षद को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सफाई नायक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में सफाई नायक सोमप्रकाश ने बताया कि सरोज, लाल सिंह और अन्य कर्मचारी क्षेत्र में सफाई कार्य में जुटे थे। इसी बीच आलोक अरोरा नामक युवक ने वहां पहुंचकर महिला कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। आरोप है कि युवक ने बुजुर्ग महिला कर्मचारी के प्रति जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और काम कराने को लेकर पैसों का धौंस दिखाया। जब कर्मियों ने विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ हाथापाई की। हंगामे की सूचना पर जब स्थानीय पार्षद मौके पर पहुंचे तो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.