रांची, अप्रैल 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। एनएसयूआई की ओर से बुधवार को स्थापना दिवस रांची में सफाई कर्मचारियों साथ मनाया गया। राष्ट्रीय संयोजक आरुषी वंदना ने सफाई कर्मचारियों के बीच भोजन, पानी एवं मिठाई का वितरण किया। साथ ही एनएसयूआई को नए आयाम तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 9 अप्रैल 1971 को केरल छात्र संघ और पश्चिम बंगाल छात्र संघ परिषद को मिलाकर एनएसयूआई छात्र संगठन की स्थापना की थी। तब से हर वर्ष 9 अप्रैल को एनएसयूआई का स्थापना दिवस मनाया जाता है। कहा, संगठन पांच दशकों से छात्र राजनीति में है और देश का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। छात्र अधिकारों के लिए अपनी उत्कृष्ट लड़ाइयों के जरिए शिक्षा के क्षेत्र में अनेक सुधार किए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.