उन्नाव, दिसम्बर 12 -- उन्नाव। सफाई का काम कर रहे आउटसोर्सिंग कर्मियों पर तीन बाइक सवार युवकों ने अचानक हमला कर दिया। वार्ड के बनी औलिया बाबा दरगाह के पास हुई इस घटना में तेज रफ्तार बाइक रोकने पर युवकों ने डंडे और जातिसूचक गालियों से हमला किया। पीड़ितों ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि मोबाइल में कैद वीडियो को जबरदस्ती डिलीट करा दिया गया। वार्ड 19 के बनी औलिया बाबा दरगाह के निकट वार्ड के सफाई सुपरवाइजर प्रियांशू की निगरानी में सफाई के लिए तैनात आउटसोर्सिंग कर्मी कमलेश, राहुल सिल्ट हटाने का काम कर रहे थे। बगल में ही ट्रिपर लोडर का चालक सोनीलाल निवासी रामनगर भी खड़ा था। तेज रफ्तार बाइक को देख लोडर चालक ने टोका तो बाइक सवार बिफर पड़े। घटना सुबह 10:30 बजे की है। कमलेश, राहुल आदि ने शांत कराने की कोशिश की तो बाइक सवार म...