गुड़गांव, सितम्बर 26 -- गुरुग्राम। नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर शुक्रवार को इकाई प्रधान बसन्त कुमार की अध्यक्षता में लघु सचिवालय पर उपायुक्त कार्यालय के सामने कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया। उपायुक्त की गैर मौजूदगी में तहसीलदार जगदीश के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के मुख्य संगठनकर्ता सुरेश नोहरा, जिला प्रधान रामनिवास ठाकरान, ब्लॉक प्रधान सोहन लाल सैनी ब्लॉक सचिव महेश कुमार ने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द से जल्द कर्मचारियों को जायज मांगों का समाधान करें, अन्यथा सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में आंदोलन करेगा। कर्मचारी नेता सोमदत्त ने कहा कि हरियाणा सरकार सफाई अभियान के नाम पर सफाई व दफ्तर के कर्मचारियो का भारी शोषण कर रही हैं।15 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.