रुद्रपुर, जनवरी 15 -- किच्छा। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर पात्र कर्मियों का विनियमितीकरण करने और आउटसोर्स कर्मियों को वेतन दिए जाने की मांग की। चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर वह 19 जनवरी से कार्य बहिष्कार करेंगे। गुरुवार को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि शासन ने 2018 तक दस साल की सेवा पूरी करने वाले कार्मिकों का विनियमितीकरण करना था, जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होंने ठेकेदार संस्था पर आउटसोर्स कर्मियों को वेतन व मानदेय समय पर नहीं देने का आरोप लगाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.