बदायूं, मार्च 22 -- नगरपालिका की पूर्व सभासद सरजू देवी ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि ठेकेदार द्वारा करीब 130 सफाई कर्मचारियों को ठेके पर रखा गया है। ठेकेदार द्वारा सफाई कर्मियों को कम वेतन दिया जा रहा है। साथ ही ठेकेदार द्वारा सफाई कर्मियों को पीएफ नंबर नहीं दिया जा रहा है। उनका कहना है कि जब भी सफाईकर्मी ठेकेदार से अपना पीएफ नबंर मांगते तो ठेकेदार उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी देकर शांत करा देता है। उन्होंने अधिशासी अधिकारी से ठेकेदारी से संबंधित सफाई कर्मियों को देय वेतन के बारे में एवं पीएफ नबंर की जानकारी लिखित रूप में उपलब्ध कराने की मांग की है। जिससे सफाईकर्मी अपना पीएफ निकाल सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.