मुरादाबाद, मार्च 20 -- नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इरफ़ान सैफी ,अधिशासी अधिकारी ललित कुमार आर्य एवं पालिका के वार्ड 4 के सभासद राकेश दानव द्वारा नगर पालिका के स्थाई एवं संविदा सफाई कर्मचारियों को गुरुवार को वर्ष 2024 की ठंडी वर्दी का वितरण किया गया। कर्मचारियों में हर्ष का माहौल रहा। इस दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इरफ़ान सैफी द्वारा समस्त सफाई कर्मचारियों को अपने अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करने एवं आने वाले समस्त त्योहारों पर विशेष सफाई करने के निर्देश दिए । इस अवसर पर राजेश कुमार वाल्मीकि मंत्री, सफाई नायक देवेंद्र नागपाल, सफाई नायक राजकुमार ,सफाई नायक राकेश हमराही ,सफाई नायक आकेश कुमार ,सफाई नायक जीतेन्द्र कुमार , सफाई प्रभारी चंचल कुमार,विजेंद्र, सरफराज़ आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.