भदोही, दिसम्बर 25 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कर्मचारी ईकाई के अध्यक्ष मुख्तार अहमद ने नगर पालिका परिषद प्रशासन गोपीगंज से ठंड के मौसम में सफाई कर्मियों को राहत प्रदान करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने अधिशासी अधिकारी को मांग पत्र सौंपकर अवगत कराया कि शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में नगर पालिका सीमा क्षेत्र में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को गर्म कपड़े उपलब्ध कराना अत्यंत जारुरत है। अध्यक्ष मुख्तार अहमद ने कहा कि सफाई कर्मचारी भोर से ही घने कोहरे और कड़ाके की ठंड में नगर की सफाई व्यवस्था संभालते हैं। बढ़ती ठंड को देखते हुए उन्हें गर्म कपड़ों के साथ-साथ हाथ के ग्लब्स एवं सफाई से संबंधित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष को भी अवगत कराया गया है। वहीं पूर्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.