बाराबंकी, फरवरी 6 -- जैदपुर। हरख पंचायत कार्यालय की पूरी व्यवस्था सफाई कर्मियों के सहारे ही संचालित हो रही है। सूत्रों की मानें तो कार्यालय की कई महत्वपूर्ण पत्रावलियों और अभिलेखों की जिम्मेदारी भी इन्हीं के जिम्मे है। हरख ब्लाक के एडीओ पंचायत कार्यालय में दो सफाई कर्मी बाबूगिरी कर रहे हैं। ब्लाक में आने-जाने वाले फरियादियों को जानकारी देने से लेकर फाइलें निकालने और जमा कराने तक का काम सफाई कर्मियों द्वारा ही कराया जा रहा है। यह स्थिति सरकारी दस्तावेजों की सुरक्षा और गोपनीयता पर भी बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करती है। लोगों का कहना है कि सफाई कर्मियों पर अतिरिक्त जिम्मेदारी डालकर उनसे ऐसा कार्य लिया जाना, उनके कार्य दायरे के भी विरुद्ध है। कुछ लोगों की माने तो ब्लाक के एक अधिकारी की मिलीभगत से सफाई कर्मी कार्यालय का कामकाज देखते हैं। अगर किसी महत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.