पलामू, दिसम्बर 30 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के बसरिया पंचायत भवन के समीप सोमवार की देर शाम में बाइक सहित तालाब में गिरने से 24 वर्षीयआलोक कुमार की मौत हो गई है। सूचना पाते ही मेदिनीनगर एमआरएमसीएच स्थित टीओपी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि शराब के नशे में बाइक सहित तालाब में गिरने से एक युवक की मौत हो गई है जबकि दो युवक सुरक्षित तरीके से बाहर निकल गए हैं बाइक अभी भी तालाब में ही है उसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है। पंचायत मुखिया नितेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार के शाम में एक बाइक से तीन युवक घूमने निकले थे बरिया कला से शाम में वापस लौट रहे थे जैसे पंचायत भवन के समीप मुख्य सड़क किनारे तालाब किनारे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.