फरीदाबाद, फरवरी 2 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम के सहायक सफाई निरीक्षक सुशील को कारण बताओ नोटिस और सफाई दरोगा रंग लाल, गुरचरण खंडिया और सफाई कर्मचारी वीरेंद्र को निलंबित किए जाने पर नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा ने कड़ा विरोध जताया है। संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को निगम आयुक्त धीरेंद्र प्रताप खरगटा से मिलकर निर्णय को वापस लेने की मांग की। संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री के नेतृत्व में जिला प्रधान दिलीप बोहत, सचिव अनिल चंडालिया, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगोहेर, सैनिटेशन स्टाफ यूनियन के प्रधान राहुल चंडालिया सहित अन्य नेताओं ने कहा कि कर्मचारी पिछले 24 जनवरी से सूरजकुंड मेले और राष्ट्रपति के वीआईपी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में जुटे हैं। निलंबित कर्मचारी भी वहीं ड्यूटी निभा रहे थे, ऐसे में उन्हें दंड...