प्रयागराज, फरवरी 18 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के सदस्यों ने पिछले दिनों हुए चुनाव पर सवाल उठाया है। आरोप लगाया कि वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नियम के विरुद्ध बिना उच्चाधिकारियों को संज्ञान में लिए चुनाव करा लिया। इसके लिए डीएम को पत्र लिखा गया है। पिछले दिनों पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों का चुनाव हुआ था। बताया जा रहा है कि इसके लिए सीडीओ को पत्र लिखकर अनुमति नहीं दी गई। संप्रेक्षक रविंद्र प्रताप वर्मा, जिला मंत्री तेज बहादुर भारतीय, गिरीश कुशवाहा, गुलाब चंद्र गौतम, राम नरेश भारीय ने चुनाव पर सवाल उठाकर नए सिरे से चुनाव कराने की मांग रखी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...