गौरीगंज, जनवरी 2 -- अमेठी। स्थानीय ब्लॉक सभागार में सफाई कर्मचारियों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें संगठन के चुनाव के विषय में चर्चा की गई। सफाई कर्मचारियों की बैठक को संबोधित करते हुए अनिल शर्मा तथा अन्य प्रत्याशियों ने चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने की अपील किया। इसके साथ ही वर्ष भर में सफाई कर्मियों के विरुद्ध हुए कार्यवाही की भी चर्चा की गई। वर्तमान अध्यक्ष त्रिभुवन कोरी ने वर्ष भर में सफाई कर्मियों के साथ हुई कार्यवाही के खिलाफ संघर्ष करने को लेकर अपना पक्ष रखा। बैठक में काफी संख्या में सफाईकर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...