फिरोजाबाद, मई 27 -- उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ एवं स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में सफाई कर्मियों की मांगों को लेकर सोमवार को कामबंद हड़ताल शुरू हुई। सुबह जलकल विभाग के मुख्य गेट पर वाहनों को रोकते हुए सफाईकर्मियों द्वारा जमकर नारेबाजी की। हड़ताल की जानकारी मिलते ही नगर आयुक्त मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने हड़ताली कर्मचारियों को समस्या के प्रति आश्वासन देकर हड़ताल को समाप्त कर दिया। हड़ताल खत्म होते ही सभी सफाई कर्मचारी अपने काम पर वापस चले गए। सोमवार की सुबह दर्जनों सफाईकर्मियों ने जलकल विभाग के मुख्य गेट पर खड़े होकर कूड़ा उठाने वाले सभी वाहनों को रोक दिया। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जालम सिंह एवं मजदूर संघ के महामंत्री अशोक वाल्मीकि ने कहा कि एक दिन के धरना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.