कटिहार, दिसम्बर 23 -- मनिहारी नि स नगर पंचायत के सफाई कर्मियो को दो माह से मानदेय नही मिलने से नाराज होकर सोमवार को साफ सफाई कार्य बंद कर नगर के सड़कों पर कचरे का अंबार लगा दिया । सफाई कर्मियों ने बताया कि साफ सफाई संवेदक को दो माह से सफाई कर्मी मानदेय भुगतान नही किया है। जब संवेदक से मानदेय का मांग करते हैं, तो टाल मटोल कर थे। इसी से नाराज मजदूरों ने साफ सफाई का काम बंद कर दिया है। इस बाबत नगर ईओ अरविंद पासवान ने बताया कि साफ सफाई के संवेदक ने मजदूरों का दो माह से मानदेय का भुगतान नही किया था। संवेदक को फटकार लगाते हुए सभी मजदूरों का मानदेय भुगतान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया गया है। मंगलवार से सभी सफाई कर्मी अपना कार्य करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...