मुजफ्फर नगर, सितम्बर 21 -- चरथावल। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ चरथावल के अध्यक्ष रविंद्र कुमार, महामंत्री सुनील सूद,जिला सचिव नावेद अंसारी ने कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश में 2006 से नियुक्त सभी संविदा सफाई कर्मचारी एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में संविदा सफाई कर्मचारियों को नियमित कराना, उन्हें सातवें वेतन का लाभ दिलाना, पीएफ की सुविधा दिलवाना तथा वाल्मीकि जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करवाना आदि समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाने की मांग की गई। इस दौरान मंत्री अनिल कुमार ने मुख्यमंत्री से मिलकर सभी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान सुनील कश्यप, आदेश कुमार, राजीव कुमार, सोम प्रकाश,अर्जुन,सोनू,अमित, विपुल,राधेश्याम, भारत, बबलू,मनीष, राजेंद्र, सागर आदि कर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.