हरदोई, फरवरी 15 -- हरदोई, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जनपद इकाई की नई जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन शांतिपूर्ण वातावरण में हुआ। नामांकन प्रक्रिया रविवार को विकास भवन परिसर में आयोजित की गई। यहां प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार निर्धारित तिथि 15 फरवरी को पदाधिकारियों ने समय से अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। निर्धारित समय सीमा तक किसी अन्य पद के लिए नामांकन न होने के कारण सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष पद पर दिनेश पाल, जिला मंत्री पद पर सुशील कुमार, जिला कोषाध्यक्ष पद पर जयपाल, जिला संगठन मंत्री पद पर अवधेश कुमार तथा जिला सम्प्रेक्षक पद पर महेन्द्र वर्मा शामिल हैं। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.